संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फूलपुर में पंचायत सचिव गबन में निलंबित बिना काम कराए 3 पंचायतों से 14 लाख निकले

चित्र
प्रयागराज, दिनेश तिवारी)  फूलपुर विकासखंड की तीन ग्राम पंचायतों में बिना काम कराए सरकारी पैसा निकालने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी स्मिता तृप्ति को निलंबित कर दिया गया है। करीब 14 लाख रुपये के गबन का आरोप है।             जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी ने निलंबन का आदेश जारी किया है। निलंबन के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी को जनपद मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।           विभाग की ओर से पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। तय समय में जवाब नहीं मिलने के बाद कार्रवाई की गई। अब मामले की जांच कराई जा रही है। अधिकारी ने तीन ग्राम पंचायतों में बिना काम कराए अलग.अलग मदों से सरकारी रकम निकाल ली। तिसौरा ग्राम पंचायत से 3 लाख 43 हजार 200 रुपये निकाले जाने की बात सामने आई है।          इसी तरह लिलहट ग्राम पंचायत से 5 लाख 56 हजार 172 रुपये और कुतुबपट्टी उर्फ अहियापुर ग्राम पंचायत से 5 लाख 8 हजार 923 रुपये निकाले जाने का आरोप है। तीनों पंचायतों से निकाली गई रकम करीब 14 लाख 8 हजार रुपये है।   ...

किसान खुशहाल होगा तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : अखिलेश

चित्र
  लखनऊ, 30 सितंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि किसान खुशहाल होगा तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। किसान पूरे देश का पेट भरता है और उसके आगे बढ़ने से ही देश आगे बढ़ेगा। सपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों की आवाज उठाई और उनके हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। उन्होंने कहा कि श्री चरण सिंह ने किसानों की लड़ाई लड़ी और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया। श्री यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसान परेशान हैं। उन्हें समय पर खाद, बीज, कीटनाशक और पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनों पर भी जीएसटी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर किसानों को खाद, बीज, पानी, सस्ती कीटनाशक दवाएं और कृषि मशीनों की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने नैनो यूरिया को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों पर इसे खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। समाजवादी...

फिर बढ़ेगी दिव्यांगजन की पेंशन धनराशि: योगी

चित्र
  गोरखपुर, 30 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगजन की पेंशन धनराशि में जल्द ही फिर वृद्धि किए जाने की घोषणा की और उन्होंने सभी 18 मंडलों में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र स्थापित करने के भी निर्देश दिए हैं। योगी ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि किसी भी समाज की प्रगति और असली पहचान ऊंची इमारतों से नहीं होती। समाज की प्रगति उस व्यवस्था में होती है, जहां शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव, अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मजबूती से पहुंचता है। यही सुशासन का पहला सूत्र है। उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार इसी सूत्र पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने 509 लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ई-ट्राइसाइकिल, स्मार्टफोन, स्मार्टकेन, ब्रेल किट सहित विभिन्न प्रकार के 664 सहायक उपकरणों का वितरण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में चलाए ज...

श्री राम मंदिर के लिए जीवन समर्पित किया गोरक्षपीठ के पूज्य संतों ने: योगी

चित्र
  गोरखपुर, 30 सितंबर (वार्ता) गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए गोरक्षपीठ के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला के प्रकटीकरण के समय महंत दिग्विजयनाथ उपस्थित रहे तो गुलामी का ढांचा हटाने के लिए श्रीरामजन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति का नेतृत्व महंत अवेद्यनाथ जी ने किया। योगी ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं तथा राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह के अंतिम दिन बुधवार (आश्विन कृष्ण चतुर्थी) को अपने पूज्य गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोरक्षपीठ के दोनों पूज्य संतों ने संत समाज को एकजुट करने के साथ ही श्रीराम मंदिर, समाज व राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलना ही महापुरुषों का गुण होता है। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन दोनों महंतश्री की पुण्यस्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि जीवन में सिद्धि का सबसे बड़ा मंत्र है, स्थिरता। स्थिरता का भाव हमें आगे ...

राज्यसभा चुनाव में सपा तीसरा उम्मीदवार उतार सकती है, भाजपा के कई विधायक संपर्क में : अखिलेश

चित्र
  लखनऊ, 30 सितंबर (वार्ता)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी तीसरा उम्मीदवार भी उतार सकती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं, हालांकि पार्टी में उन्हें समायोजित करना मुश्किल होगा। सपा कार्यालय में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए पार्टी के दो उम्मीदवारों प्रो. रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज परिमल नाथवाणी के नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र में फैसले संख्याबल के आधार पर होने चाहिए। जिसके पास सबसे अधिक वोट हों, उसे मौका मिलना चाहिए। तीसरे उम्मीदवार के बारे में फैसला वोटों की संख्या पूरी होने के बाद सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2024 के राज्यसभा चुनाव में सपा के आधिकारिक उम्मीदवार को पार्टी विधायकों की क्रॉस वोटिंग के कारण हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उन्होंने विधायकों से उसका बदला लेने के लिए कहा है। श्री यादव ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने की आशंका के चलते भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। हालांकि उन्होंने क...

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : योगी

चित्र
  गोरखपुर, 30 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया जिसमें विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के प्रति आश्वस्त किया। गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं और समस्या/शिकायत लेकर आए लोगों से कहा कि चिंता मत करिए, सरकार हर व्यक्ति की समस्या का समाधान प्रतिबद्धता से कराएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। उन्होंने सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान...

दिव्यांगजनों को स्वावलंबन और सम्मान के साथ मुख्यधारा से जोड़ना सरकार का संकल्प : योगी

चित्र
  लखनऊ, 30 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दिव्यांगजनों को स्वावलंबन, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना डबल इंजन सरकार का संकल्प है। योगी ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ की पावन तपोभूमि गोरखपुर में 509 दिव्यांगजनों को 664 सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इनके माध्यम से उन्हें अपनी आवश्यक गतिविधियों को अधिक सहजता से पूरा करने में सहायता मिलेगी और उनके आत्मविश्वास को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल दिव्यांगजनों को सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उनकी क्षमताओं को विकसित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और समाज की विकास यात्रा का सक्रिय सहभागी बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में अपनी विशिष्ट क्षमता और प्रतिभा होती है तथा अवसर और आवश्यक सहयोग ...

उप्र विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर और यूजीसी को लेकर बढ़ी भाजपा की चिंता

चित्र
  लखनऊ, 30 सितंबर (वार्ता)। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियम और अयोध्या में चंदा चोरी के आरोप जैसे मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर चिंता सामने आई है। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों ने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सामने इन मुद्दों को लेकर अपनी आशंकाएं रखीं। संगठन में हाल में हुए व्यापक फेरबदल के बाद नवनियुक्त प्रभारियों और सह प्रभारियों की यह पहली औपचारिक सामूहिक बैठक थी। श्री नवीन ने प्रभारियों से राज्यों की जमीनी स्थिति खुलकर सामने रखने को कहा।भाजपा सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर समेत चुनावी राज्यों के प्रभारियों ने एसआईआर को संभावित चुनावी मुद्दे के रूप में उठाया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को विपक्ष द्वारा उठाए जाने के कारण जनता के बीच भ्रम और आशंका पैदा हो रही है। उत्तर भारत के कुछ प्रभारियों ने यूजीसी के नए नियमों को लेकर भी चिंता जताई और इस दिशा में तत्काल कदम उठाने की जरूरत बताई। बैठक में अयोध्या...

हिन्द महासागर में सबसे पहले मदद का हाथ बढाने वाला भारत पसंदीदा सुरक्षा साझेदार : राजनाथ

चित्र
  नयी दिल्ली ,29 सितंबर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में आपदा या संकट के समय सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाने वाले तथा पसंदीदा सुरक्षा साझेदार की भूमिका निभा रहा है लेकिन रणनीतिक स्थिति के मद्देनजर उसकी जिम्मेदारी भी बढ़ रही है और नौसेना को समुद्री क्षेत्र में बदलती चुनौतियों के मद्देनजर निगरानी तथा जवाबी तंत्र को मजबूत बनाने की जरूरत है। श्री सिंह ने मंगलवार को यहां भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे आयोजन को संबोधित करते हुए कहा कि दक्षिण चीन सागर, भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर में भारतीय युद्धपोतों की मौजूदगी देश की 'समुद्र ' में नौसैनिक क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि नौसेना रणनीतिक रूप से मजबूत क्षेत्रीय शक्ति के तौर पर अहम भूमिका निभा रही है। रक्षा मंत्री ने कहा कि समुद्री क्षेत्र में जहाजों की बढ़ती भीड़, धोखेबाजी और 'ग्रे-जोन' गतिविधियों ने स्थिति को पहले से अधिक जटिल बना दिया है। उन्होंने समुद्री निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और बढ़ते समुद्री यातायात के विश्लेषण की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्हो...

शंकराचार्य के अपमान पर अखिलेश का भाजपा पर हमला, कहा- सत्ता के अहंकार का दंड मिलेगा

चित्र
  लखनऊ, 29 सितंबर (वार्ता)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शंकराचार्य के कथित अपमान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मंच से सनातनियों की आस्था के प्रतीक और पूज्यनीय व्यक्ति के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया जाना सत्ता के अहंकार और पद के मद को दर्शाता है। श्री यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि सनातन समाज आज से पहले कभी इतना अधिक अपमानित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सनातन समाज का हर धर्मप्रधान और विचारशील व्यक्ति इस कथित अपमान से दुखी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का समर्थन करने वाले कई लोग भी इस घटना से लज्जित हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह टिप्पणी संपूर्ण समाज के मान-सम्मान, गरिमा और प्रतिष्ठा को सीधी चुनौती है। उन्होंने कहा कि अब यही समाज अपने सम्मान की रक्षा के लिए सत्ता के मद को चूर-चूर कर देगा। उन्होंने दावा किया कि इस कथित टिप्पणी के बाद भाजपा के साथ खड़े उसके सहयोगी भी असहज स्थिति में हैं। श्री यादव ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी लोग आगामी चुनाव में हार की आशंका ...

अयोध्या का वैभव रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं, सनातन धर्मावलंबी 'कालनेमियों' से सावधान रहें : योगी

चित्र
  लखनऊ/गोरखपुर, 29 सितंबर (वार्ता) गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है और अयोध्या का वैभव बढ़ रहा है, लेकिन रामद्रोहियों को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। उन्होंने सनातन धर्मावलंबियों से मौजूदा दौर के 'कालनेमियों' से सावधान रहने का आह्वान करते हुए कहा कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे लेकर किसी प्रकार का भ्रम या संशय नहीं होना चाहिए। योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं तथा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह के तहत आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1949 में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का प्रकटीकरण मंदिर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ। आज अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी में बाबा विश्वनाथ धाम, विंध्याचल में मां विंध्यव...

विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने छह सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, केदारनाथ सिंह और ध्रुव त्रिपाठी पर फिर भरोसा

चित्र
लखनऊ, 29 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की छह सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने तीन स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं। इनमें वाराणसी खंड स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को फिर से मौका दिया गया है। केंद्रीय कार्यालय से जारी सूची के अनुसार वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से केदारनाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। मेरठ खंड स्नातक सीट से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इसी तरह शिक्षक खंड की वाराणसी सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी तथा गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। विधान परिषद की इन सीटों के चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां पहले ही शुरू कर दी हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश मह...

उत्तर प्रदेश की 251 मंडियां राष्ट्रीय बाजार सूचना नेटवर्क से जुड़ीं

चित्र
  लखनऊ, 29 सितंबर ( वार्ता) उत्तर प्रदेश की सभी 251 कृषि उपज मंडियां अब केंद्र सरकार के राष्ट्रीय कृषि बाजार सूचना नेटवर्क 'एगमार्कनेट 2.0' से जुड़ गई हैं। उत्तर प्रदेश मंडी परिषद के ई-मंडी पोर्टल का एगमार्कनेट 2.0 से एपीआई आधारित एकीकरण पूरा होने के साथ प्रदेश की सभी मंडियों से शत-प्रतिशत बाजार रिपोर्टिंग सुनिश्चित हो गई है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इस उपलब्धि की सराहना की है। प्रदेश सरकार की ओर से मंडी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और किसानोन्मुख बनाने के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है। ई-मंडी व्यवस्था को राष्ट्रीय कृषि बाजार सूचना नेटवर्क से जोड़ने के बाद प्रदेश की मंडियों में कृषि जिंसों की आवक और उनके बाजार भाव से संबंधित जानकारी राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। मंडी भाव और आवक के आंकड़ों की व्यापक उपलब्धता से कृषि बाजार में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारियों को भी विभिन्न मंडियों की स्थिति समझने में मदद मिलेगी। वहीं, उपलब्ध आंकड़ों का इस्तेमाल कृषि बाजार के रुझानों के विश्लेषण और नीतिगत निर्णयों के लिए किया जा सकेगा। उत्त...

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, बोलीं- 'जनता की आवाज बनूंगी'

चित्र
  लखनऊ, 29 सितंबर (वार्ता) पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है। हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने वाली मित्तल ने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं, बल्कि जनता के साथ राजनीति करेंगी और लोगों की आवाज बनेंगी। दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा, "चलिए हिसाब मांगते हैं।" उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य जनता से जुड़े सवालों को उठाना है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, "हिसाब चाहिए, न्याय चाहिए, डरना नहीं है।" सुश्री मित्तल ने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी। हालांकि, उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगी या स्वतंत्र रूप से राजनीतिक गतिविधियां करेंगी। दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। वह मिर्जापुर और देवरिया समेत कई जिलों की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। प्रशासनिक कार्यशैली और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर वह चर्चा में रही हैं। वीआरएस लेने के बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें ल...

कजरी महोत्सव में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति ने बांधा समां

चित्र
गोरखपुर, 28 सितम्बर 26 । जनपद में लोक संस्कृति एवं पारंपरिक लोक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। कजरी महोत्सव का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह तथा प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव के दौरान लोक कलाकारों द्वारा कजरी गायन एवं लोक संगीत की विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रही। उनके द्वारा कजरी एवं लोकगीतों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गईं। उनकी सुमधुर प्रस्तुतियों ने महोत्सव में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक लोकधुनों और कजरी गायन के माध्यम से उन्होंने पूर्वांचल की समृद्ध लोक सांस्कृतिक परंपरा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। जौनपुर से आये गायक राजकुमार तिवारी, गोरखपुर की गायिका इंदु गुप्ता तथा सविता त्रिपाठी ने भी अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से लोक संस्कृति एवं पारंपरिक संगीत की समृद्ध विरासत को जीवंत किया। कजरी प्रस्तुतियों के दौरान उपस्थित दर्शकों ने उत्सा...

जजों को पूछताछ काउंटर के क्लर्क की तरह करना पड़ रहा है: उच्च न्यायालय

चित्र
यह तल्ख टिप्पणी न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्रा की खंडपीठ ने 2023 की दो आपराधिक अपीलों की सुनवाई के दौरान की। प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आपराधिक अपीलों में पेपर बुक उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर बार.बार सुनवाई टालने की मांग पर नाराजगी जताते हुए कहा जजों को न्यायिक कामकाज के बजाय पूछताछ काउंटर के क्लर्क की तरह काम करना पड़ रहा है।           न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्रा की खंडपीठ ने 2023 की दो आपराधिक अपीलों की सुनवाई के दौरान यह तल्ख टिप्पड़ी की। न्यायालय ने कहा कि सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करीब 80 प्रतिशत आपराधिक अपीलों में अपीलकर्ताओं के वकील पेपर बुक नहीं मिलने या उसके तैयार होने की जानकारी नहीं होने का हवाला देकर स्थगन मांगते हैं। सुनवाई से पहले यह पता लगाना पड़ रहा है कि पेपर बुक तैयार हुई या नहीं।         मामले में दोनों अपीलें 21 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थीं। तब तक उनके पेपर बुक तैयार हो चुके थे। पांच अगस्त को सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता के अधिवक्...

राजनीति का कण.कण मैं इलाहाबाद की धरती से सीखा हूं.:रोहित मिश्रा

चित्र
प्रयागराज,(दिनेश तिवारी) भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा सोमवार को कहा कि " राजनीति का कण.कण मैं इलाहाबाद की धरती से सीखा हूं।"          श्री मिश्र पहली बार प्रयागराज पहुंचे हैं। उनके काफिले में 100 से अधिक गाड़ियां हैं। इनमें डिफेंडर और  मर्सिडीज समेत कई लग्जरी गाड़ियां शामिल थी।            रोहित मिश्रा सबसे पहले शाम छह बजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां वे छात्रसंघ भवन गए। इसी भवन से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने यहां शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।        युवाओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इलाहाबाद वह धरती है, जो मुझे अध्यक्ष पहले ही बना दी थी। राजनीति का कण.कण मैं इसी धरती से सीखा हूं। भले मेरी जन्मभूमि प्रतापगढ़ है, मेरी मां ने जन्म मुझे प्रतापगढ़ में दिया, लेकिन राजनीति में जब मैंने कदम रखा, मैंने राजनीति में जब जन्म लिया तो यही शहर है,  जहां मुझे राजनीति के कण.कण सिखाया। यह शरीर हमेशा...

चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बना रही निशाना: केशरवानी

चित्र
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी)महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि जनादेश को स्वीकार करने के बजाय चुनाव हारने पर निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाना कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा बन गया है।           सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सोमवार को श्री केसरवानी ने कहा कि चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी पराजय से कांग्रेस नेतृत्व हताश है और अपनी राजनीतिक विफलताओं का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर           भाजपा नेताओं ने 26 सितंबर को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संयुक्त वक्तव्य का हवाला देते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ एस एस संधू व विवेक जोशी के स्पष्टीकरण से विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।        भाजपा ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) समेत निर्वाचन आयोग के प्रमुख निर्णय तीनों निर्वाचन आयुक्तों की सर्वसम्मति ...

शाह का आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति और अगले 10 साल के लिए मजबूत 'प्रहार' तंत्र बनाने पर जोर

चित्र
  नई दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने और आतंकवादी घटनाओं के लगातार विश्लेषण के आधार पर अगले 10 वर्षों के लिए मजबूत तथा ठोस 'प्रहार' तंत्र तैयार करने और उसे थाना स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया है। श्री शाह ने सोमवार को यहां 'प्रहार- सीटी (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति' पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए 'प्रहार' के हर स्तर पर स्वचालित प्रतिक्रिया प्रणाली को संस्थागत बनाने और सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की जरूरत बताई, ताकि कार्रवाई में किसी तरह की देरी न हो। सम्मेलन में 'प्रहार' के सात स्तंभों रोकथाम, प्रतिक्रिया, आंतरिक क्षमताओं को एकजुट करना, मानवाधिकार, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली स्थितियों को कम करना, अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में तालमेल और समूचे समाज के साथ सामंजस्य पर चर्चा हुई। गृह मंत्री ने कहा कि 'प्रहार' के प्रत्येक स्तंभ के प्रति परिणाम आधारित दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। उन्होंने इन पहलों के ...

इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

चित्र
  गोरखपुर, 28 सितंबर (वार्ता)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस-2026) में उत्तर प्रदेश की ताकत दिखाई दे रही है और यहां उत्तर प्रदेश में निर्मित तमाम उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें गोरखपुर के टेराकोट उत्पाद भी शामिल हैं। श्री योगी ने कहा कि रविवार को वहां 1.5 लाख से अधिक लोग आए, सोमवार को भी भारी भीड़ उमड़ी है। इस ट्रेड शो में 90 देशों के खरीदार पहुंचे हैं, जो यूपी की सामर्थ्य दिखाता है। शो में शिल्पकारों के उत्पादों की बिक्री और उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। श्री योगी सोमवार को गोरखपुर में एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित बाल मेला सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 के पहले भी उत्तर प्रदेश के पास सामर्थ्य था, लेकिन नेतृत्व के पास इच्छाशक्ति नहीं थी। इसके परिणामस्वरूप यूपी बीमारू और बदनाम प्रदेश बनकर रह गया था। इसे देश के सबसे पिछड़े राज्यों में गिना जाता था। किंतु, बीते साढ़े नौ सालों में सम-विषम परिस्थितियों में नेतृत्व के जूझने और अनथक प्रयास का परिणाम है कि उत्तर प्...