एसआईआर काे लेकर भाजपा की बैठक में प्रत्येक बूथ पर 100 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य
लखनऊ, 13 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने अभियान को तेज करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने पर चिंता जताए जाने के बाद पार्टी संगठन सक्रिय हो गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संपन्न संगठनात्मक कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर सहित प्रदेश और क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और प्रभारियों, जिला एवं विधानसभा स्तर के मतदाता प्रमुखों तथा आईटी संयोजकों समेत 700 से अधिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे लोगों तक पहुंचने और उनके नाम सूची में शामिल कराने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी ने प्रत्येक ब...