संदेश

संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर जनता को कर रहे गुमराह: योगी

चित्र
लखनऊ, 26 नवंबर ( वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान दिवस पर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने सत्ता में रहते हुए संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का काम किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष की जागीर नहीं है। देश का प्रत्येक नागरिक ही संविधान और संप्रभुता का वास्तविक संरक्षक है। मुख्यमंत्री गुरुवार को लोक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित संविधान दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेश के 3,955 प्रतिमा स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य अतिथियों के साथ संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया। योगी ने कहा कि भारतीय संविधान देश के 145 करोड़ नागरिकों का गौरव और मार्गदर्शक है। संविधान की प्रस्तावना के पहले शब्द 'हम भारत के लोग' देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना को व्यक्त क...

संविधान दिवस पर मायावती ने उठाए सामाजिक न्याय के सवाल, बोलीं- बहुजन समाज को शासक वर्ग बनाने का मिशन अधूरा

चित्र
लखनऊ, 26 नवंबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संविधान दिवस के अवसर पर सामाजिक और आर्थिक असमानता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अन्य उपेक्षित वर्गों को जातिवादी शोषण तथा भेदभाव से मुक्ति दिलाकर उन्हें सत्ता में भागीदारी दिलाने का मिशन आज भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को केवल राजनीतिक स्वतंत्रता ही नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र भी चाहिए। मायावती ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बहुजन समाज को आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने तथा उसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से शासक वर्ग बनाने का सपना देखा था। इसके लिए उन्होंने जीवनभर संघर्ष किया और त्याग-तपस्या की। लेकिन बहुजन समाज को सत्ता की मास्टरी अर्थात सत्ता अपने हाथों में लेने का उनका मिशन आज भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाते समय बहुजन समाज को अपने मान-सम्मान, संघर्षों और महापुरुषों के योगदान को याद करना चाहिए। ब...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की डीएम ने की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

चित्र
  देवरिया 25 नवंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक हुई कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित आरओ, एआरओ एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी गंभीरता एवं तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिदिन अधिक से अधिक फॉर्म-6 प्राप्त कर उनकी ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एडीओ पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी एवं सीडीपीओ के कार्यों का प्रभावी पर्यवेक्षण करने तथा टीम भावना से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने को कहा। उन्होंने सभी आरओ को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा लापरवाही करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।          जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्य करेंगे तथा लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।    ...

जूनियर हाईस्कूल में 5 साल पढ़ाने वाले शिक्षक बनेंगे हेडमास्टर

चित्र
प्रयागराज , (दिनेश तिवारी) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) की नियुक्ति के लिए निर्धारित पांच साल के शिक्षण अनुभव की अनिवार्यता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है।          न्यायालय ने स्पष्ट किया कि सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए सरकार को पात्रता के आधार पर वर्गीकरण करने का वैध अधिकार है। इसके तहत बेसिक शिक्षा परिषद के मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल या सीनियर बेसिक स्कूल में पांच साल का शिक्षण अनुभव रखने वाले शिक्षक ही प्रधानाध्यापक पद के लिए पात्र होंगे।            न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सत्य वीर सिंह की खंडपीठ ने कृष्ण कुमार और 12 अन्य की याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया।            याचियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आरके ओझा ने उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल (जूनियर हाईस्कूल ) अध्यापकों की भर्ती और सेवा की शर्तें (सप्तम संशोधन) नियमावली, 2019 के नियम 4( 2) को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि यह प्रावध...

हमारे संस्थानों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को सुलभ, न्यायपूर्ण, वैज्ञानिक दृष्टि से उत्तरदायी और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बनाने की दिशा में योगदान करना चाहिए: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

चित्र
( PIB Delhi ) भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 25 नवंबर 2026 को ओडिशा के भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि होम्योपैथी भारत की विविधतापूर्ण स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है। समय बीतने के साथ-साथ, देश में इसका व्यापक संस्थागत विस्तार हुआ है और शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य सेवा केंद्रों तथा जनस्वास्थ्य नेटवर्क के माध्यम से यह लोगों को सुलभ हुई है। राष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि होम्योपैथी की भावी विश्वसनीयता और अकादमिक प्रतिष्ठा काफी हद तक इसके अनुसंधान की वैज्ञानिक प्रामाणिकता और उससे प्राप्त होने वाले नैदानिक साक्ष्यों की गुणवत्ता पर निर्भर करेगी। उन्होंने अनुसंधान संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और व्यावसायिक संगठनों से अनुसंधान की सुदृढ़ संस्कृति विकसित करने के लिए मिलकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी पर राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन सार्थक अकादमिक संवाद, संस्थागत साझेदारी और भविष्य के लिए साझा दृष्टिकोण विकसित करने का एक उत्कृष्...

आईआईटी कानपुर और रोल्स-रॉयस मिलकर विमान के केबिन में शोर कम करने की तकनीक पर करेंगे शोध

चित्र
कानपुर, 25 नवंबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर और वैश्विक इंजीनियरिंग कंपनी रोल्स-रॉयस ने विमान के इंजन के कंपन से पैदा होने वाले शोर (ईवीआरएन) को कम करने की तकनीक विकसित करने के लिए संयुक्त शोध परियोजना शुरू की है। छह महीने की इस परियोजना के तहत इंजन के कंपन से विमान के केबिन में होने वाले शोर और यात्रियों के आराम पर उसके प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा। परियोजना का शुभारंभ आईआईटी कानपुर में नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर, संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल, रोल्स-रॉयस पीएलसी के एसोसिएट फेलो (रोटर डायनेमिक्स) डॉ. एंडी रिक्स, प्रोग्राम मैनेजर (फ्यूचर डिफेंस प्रोग्राम्स) राघवेंद्र सरूर तथा दोनों संस्थानों के वरिष्ठ शिक्षकों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ। आईआईटी कानपुर के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में दोनों संस्थानों के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत शोध, संयुक्त परियोजनाओं, इंटर्नशिप, ज्ञान के आदान-प्रदान और कौशल विकास के क्षेत्रों में सहयोग का खाका तैयार किया गया था। भारत में रोल्स-रॉयस और किसी शैक्षणिक संस्थान के बीच यह पहली साझेदारी है। आईआईटी...

परिणाम से पहले ही फेल हो गई दो लड़कों की जोड़ी, परिवारवाद खत्म- यूपी बना ग्रोथ इंजन: योगी

चित्र
लखनऊ, 25 नवम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-कांग्रेस के दो लड़के परिणाम आने के बाद नहीं, इस बार परिणाम से पहले ही विफल हो चुके हैं। लखनऊ में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एक तरफ सीट बंटवारे पर बैठकें चल रही हैं, दूसरी तरफ प्रत्याशी घोषित हो रहे हैं। इससे बड़ा अपमान क्या होगा। दोनों दल एक-दूसरे को शह-मात देने में लगे हैं। एनडीए पूरी तरह एकजुट है। निषाद पार्टी, सुभासपा समेत सभी सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में परिवारवाद का दौर खत्म हो चुका है। 2017 से पहले यूपी बीमारू, गुंडागर्दी और अराजकता का प्रतीक था। आज प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन है। उन्होंने कहा कि, तीन गुना बजट और प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। प्रदेश में 60 फीसदी एक्सप्रेसवे, 7 शहरों में मेट्रो, 17 एयरपोर्ट जिनमें 5 अंतरराष्ट्रीय हैं, सबसे बड़ा रेल नेटवर्क और देश की पहली रैपिड रेल है। उन्होंने कहा कि जहां पहले कट्टा-बम बनते थे, वहां अब ब्रह्मोस मिसाइल, रिवॉल्वर और आधुनिक राइफल बन रही है। देश के 55 फीसदी मोबाइल और 60 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट यूपी में बन रहे...