अयोध्या फैसले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने कई लोगों की सुरक्षा बढ़ाई,
लखनऊ, सीएम योगी के निर्देश पर गृह सचिव की अगुवाई वाली कमेटी ने सुरक्षा में बदलाव करने का फैसला किया है।अयोध्या मध्यस्थता कमेटी की सुरक्षा वापस लेली गई ,मंत्री सुरेश राणा,नंद गोपाल नंदी को जेड श्रेणी की सुरक्षा,बीजेपी विधायक संगीत सोम व वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी और सुन्नी वक्फ बोर्ड की चेयरमैन ज़ुफर फ़ारूक़ी को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने का फैसला लिया गया है,इसके अलावा मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी और राम जन्मभूमि न्यास के महंत राम विलास वेदांती की सुरक्षा भी बरकरार रखने का फैसला किया गया है।कोर्ट के आदेश पर 10 और लोगों की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें