बच्चो के प्यारे थे चाचा नेहरू-अभिमन्यु कुमार दुबे
बच्चो के प्यारे थे चाचा नेहरू-अभिमन्यु कुमार दुबे
चौरीचौरा।चौरीचौरा-नई बाजार रोड पर स्थित सेंट्रल पब्लिक एकेडमी विधालय में गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।विद्यालय के निदेशक अभिमन्यु कुमार दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस दौरान विधालय में छात्रों द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधालय के निदेशक अभिमन्यु कुमार दुबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बच्चो को बहुत प्यार करते थे इस लिए उन्हें चाचा नेहरू भी कहा जाता है।चाचा नेहरू ने देश मे शिक्षा का अलख जगाया था।कार्यक्रम को विद्यालय की प्रशासिका श्रीमती गीता दुबे, प्रधानाचार्य रवि पांडेय, गवर्नर सरोज वर्मा, कोआर्डिनेटर गोपा भटाचार्य ने भी संबोधित किया।इस दौरान दिनेश शर्मा, मुकेश त्रिपाठी, बीबी यादव, मनोज चन्द, रंजना सचान, मंजू मणि, पायल सिंह, सपना, राहुल, शशि भूषण, मोनिका, हिना, पूजा, राजकुमारी, सीमा, शिखा, रागीनी, पूनम, राधेश्याम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें