चौरीचौरा हो नगर पंचायत मुंडेरा बाजार का नाम
चौरीचौरा।जनपद का सबसे छोटा नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के सीमा विस्तार का रास्ता साफ होने पर क्षेत्र के लोगो मे खुशी का माहौल है।नगर पंचायत मुंडेरा बाजार पच्चीस वर्ष पहले ही नगर पंचायत घोषित हुआ था मगर इन पच्चीस वर्षो में विकास एक सीमित तक रहा जिसका कारण नगर में कोई राजस्व का रास्ता नही है।मुंडेरा बाजार के सीमा विस्तार होने में भोपा बाजार, चौरा, भगवानपुर और बाल बुजुर्ग ग्राम पंचायतों का हिस्सा शामिल होने की उम्मीद है।शिव राष्ट्र सेना के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र जायसवाल ने शासन प्रशासन से मुंडेरा बाजार का सीमा विस्तार कर मुंडेरा बाजार का नाम चौरीचौरा करने की मांग की है।चौरीचौरा एक एतिहासिक नगरी है जिसका विश्व स्तर एक अलग पहचान है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें