चौरीचौरा में अधिकारियों ने जीएसटी पर की चर्चा


चौरीचौरा, गोरखपुर।नगर पंचायत मुंडेरा बाजार में गुरुवार को मंगल भवन पर व्यापारी जागरूकता एव जन सम्पर्क अभियान जीएसटी के तहत एक कैम्प का आयोजन किया गया।इस कैम्प में छब्बीस व्यापारियों ने भाग लिया।जीएसटी के साथ व्यापारी दुर्घटना बीमा के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गयीं।इस कैम्प में असिस्टेंट कमिश्नर खंड-12 विजय बहादुर एव वाणिज्य कर अधिकारी नितेश के कैम्प में आये सभी व्यापारियों को जीएसटी के लाभ के बारे में बताया।इस दौरान नगर के पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, प्रभुनाथ गुप्ता, योगेंद्र जायसवाल, सुनील जायसवाल, पंकज चौरसिया, दिलीप गुप्ता, तारकेश्वर जायसवाल, गौरव चौरसिया, कृष्ना सार्थक, रामबचन प्रजापति समेत अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास