चौरीचौरा में अंडरपास के लिए मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता नन्हे


चौरीचौरा।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एव नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के निवासी प्रकाश चन्द नन्हे ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चौरीचौरा के नगर पंचायत मुंडेरा बाजार-भोपा बाजार के बीच स्थित रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनवाने की मांग की।भाजपा नेता नन्हे जायसवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि चौरीचौरा रेलवे स्टेशन के निकट स्थित भोपा बाजार-मुंडेरा बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनवाना जनहित में बहुत ही आवश्यक है।इस रेलवे रूट पर एक दिन में सौ से अधिक ट्रेनो का आवागमन है जिससे एक दिन में दस घन्टे से अधिक समय तक क्रासिंग बन्द रहता है।क्रासिंग बन्द होने से लम्बा जाम लग जाता है इस जाम में स्कूल बस, बैंक कमर्चारी, एबुलेंस समेत अन्य जरूरी गाड़िया भी फंस जाता है जिससे काफी दिक्कत होता है।नगर पंचायत मुंडेरा बाजार एक बहुत बड़ा बाजार है जहां कपड़े, गहने, राशन समेत अन्य सामानों के सैकड़ो दुकाने है मगर  क्रासिंग बार बार रेलवे क्रासिंग बन्द होने के कारण  बाहरी खरीदार बाजार में नही आ रहे है जिससे दिन प्रतिदिन बाजार टूटता जा रहा है।भाजपा नेता नन्हे में मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास