चौरीचौरा पुलिस के लिए सिरदर्द बनी युवती की बरामदगी
चौरीचौरा।चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव के ही एक संभ्रांत परिवार ने 6 जुलाई को अपनी सत्रह वर्षीय नाबालिक पुत्री के गायब होने की तहरीर दिया था।पुलिस ने 363/366 के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश जारी कर दिया था।इस बीच 18 जुलाई को एक युवती की शव गांव के निकट ही पोखरे से बरामद हुआ।पानी में शव काफी फूल गया था जिससे उसकी शिनाख्त नही हो रही थी तब पुलिस ने लापता युवती के पिता और उस शव का डीएनए कराने के लिए सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया था।अब तीन महीने के बाद लापता युवती को जिंदा गोरखपुर स्टेशन के पास से बरामद से एक युवक को हिरासत में लिया गया है।चौरीचौरा की सीओ रचना मिश्रा ने मंगलवार को थाने में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि गायब युवती को बरामद कर लिया गया है।युवती के साथ हिरासत में लिया गया युवक चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ही सरदारनगर के सरैया निवासी हिम्मत सिंह के रूप में हुई।पुलिस उस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।युवक पर नाबालिक युवती के अपरहण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हो सकता है।इस तीन महीने के बीच उस युवती पर हुए जुर्म की जांच कर पुलिस और धारा बढ़ा सकती है।पुलिस ने लापता युवती को तो बरामद कर लिया मगर अब बरामदगी ही चौरीचौरा पुलिस के लिए सर का दर्द बन गया है।जो युवती का शव तालाब में मिला था अब तक तो पुलिस उसे ही लापता युवती का शव मान रही थी तब तो जिंदा बरामद हो गयी।अब वह तालाब में डूबी हुई युवती कौन थी।पुलिस सीओ ने कहा कि जल्द ही घटना का पर्दाफास कर दिया जायेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें