डाटा इंट्री ऑपरेटरों ने संविदा बहाल करने को दिया धरना
गोरखपुर।स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जनपद स्तर पर डाटा इंट्री आपरेटर 30 सितंबर 2019 को मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पंचायती राज विभाग लखनऊ द्वारा आदेश के क्रम में सेवा प्रदाता एजेंसी से तैनात शम्भू सिंह, आयेशा खातून, बबलू चौधरी, राजकुमार, जितेन्द्र कुमार भारती, अमित कुमार शर्मा, शैलष कुमार चौरसिया, अब्दुल हक़, अनुभव श्रीवास्तव, कमलेश यादव, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार निषाद, रत्नेश कुमार, साधना यादव, अभिषेक शर्मा, रूपेश कुमार एवं आशुतोष कुमार दुबे को सेवा समाप्ति कर दी गई है।डाटा इंट्री ऑपरेटरों ने विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, शासन प्रमुख सचिव पंचायती राज, शासन निदेशक पंचायती राज, उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर, मंडल गोरखपुर आयुक्त, जिलाधिकारी गोरखपुर, मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को पत्रक देकर आवेदन सेवा बहाल करने की मांग की है।संविदा से हटाने जाने के कारण इनके परिवार एवं उनके स्वयं का भरण पोषण किया जाना असुविधा हो चुका है इनके बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है जिसके वजह से हम लोग भुखमरी के कगार पर हैं शनिवार को डाटा ऑपरेटरों ने विकास भवन में एकत्रित होकर एक समूह में धरना भी दिया।इनका कहना है कि हम लोगो का कोई सुनने वाला नहीं है सभी कर्मियों का कहना है यदि हमें सरकार से कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला तो हम फिर बाध्य होकर न्यायालय की शरण में जाएंगे।पुनः सभी कर्मियों मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें