हिंसा सहना भी कानून अपराध-सविता साह


चौरीचौरा।विकास खंड सरदारनगर के ग्राम पंचायत आमकोल में महिला समाख्या गोरखपुर महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बैठक कर महिलाओं को जागरूक किया गया।महिला सशक्तिकरण केंद्र के काउंसलर सविता साह के द्वारा महिलाओं को कानून की जानकारी दी गई।घरेलू हिंसा दहेज उत्पीड़न छेड़छाड़ कन्या भ्रूण हत्या तथा मौसमी बीमारी साफ सफाई स्वच्छता एवं बताया गया।हिंसा सहना भी कानूनन अपराध है इसलिए हर कोई हिंसा का विरोध करें तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090 पुलिस सहायता 112 नंबर की जानकारी दी गई।महिलाओं को रोजगार की प्रशिक्षण लेने हेतु महिला सशक्तिकरण केंद्र में आने की समझ बनाई गई और स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन अपना सम्मान बढ़ाने तथा परिवार तथा समाज में अपना महत्व बनाने की समझ बनाई गई संगठनात्मक सोच पर चर्चा करते हुए विधिवत जानकारी दी गई महिला समाख्या की क्षेत्रीय कार्यकर्ता सीमा पासवान द्वारा महिलाओं को संगठनात्मक सोच रखते हुए एक दूसरे की सहयोग करने की समझ बनाई गई।इस दौरान ग्राम पंचायत आम कोल ग्राम प्रधान मनोज, महिला समाख्या की सविता साह, सीमा पासवान, इंद्रावती संझावती, मीना, मीरा समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रही।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास