इमाम शकील अहमद के अगुवाई मे ईद मिलादुन्नवी का जुलूस निकला
चौरीचौरा।बारावफात के अवसर पर रविवार चौरीचौरा के नगर पंचायत मुंडेरा बाजार में स्थित जामा मस्जिद के इमाम शकील अहमद के अगुवाई में ईद मिलादुन्नवी का जुलूस हर्ष उल्लास व घोड़े, गाजे बाजे के साथ निकला गया जो भोपा बाजार, पुराना बस स्टेशन, चौरीचौरा थाना होते हुए, बाल बुजूर्ग, बालखुर्द, भगवानपुर, बघाड़ होते हुए जुलूस अंत मे जामा मस्जिद पर आकार समाप्त हुआ।सुरक्षा के लिए मुंडेरा बाजार चौकी इंचार्ज आलोक कुमार राय पुलिस फोर्स साथ मौजूद थे।इस अवसर पर जुलूस मे नगर के पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, सभासद विनोद जायसवाल, सभासद वसीम अहमद, बीडीसी सदस्य अब्दुल मजीद , पूर्व सभासद सरफराज अहमद, बशीर अहमद, इशान अहमद, बबलू, फिरोज सलीम कुरैशी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें