खेल कूद से होता शारीरिक विकास-महेश्वर त्रिपाठी
चौरीचौरा।सरदारनगर के देवकहिया में स्थित बुद्धा पब्लिक स्कूल में बुधवार को दौड़, कबड्डी और लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।खेल कूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित लेडी प्रसन्न कौर इंटर कालेज के वरिष्ठ शिक्षक महेश्वर त्रिपाठी ने बच्चो को संबोधित करते हुए के कहा कि खेल कूद का जीवन में बहुत ही महत्व है यह जीवन ही खेल है यदि व्यक्ति जीवन को खेल की ही तरह से व्यतीत करता है तो शारीरिक एवं मानसिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ होता है एवं जीवन सुचारू रूप से चलता है।खेल कूद के भाग लेने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि ने शील्ड देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर बुद्धा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य परमानंद सिंह, विकास कुमार, सुमन, रंजीता, नेहा समेत अन्य शिक्षक एव शिक्षकाए मौजूद रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें