किसान गोष्ठी में रासायनिक खाद से होने वाले नुकशान को बताया
चौरीचौरा।चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के गौनर में मंगलवार को पाल बीज भंडार की अध्यक्षता में एजी वहिल क्रॉप साइंसेज द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।कंपनी के डॉक्टर उमर अली ने लोगों को ऑर्गेनिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया और रासायनिक उर्वरक से अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।किसानों के पूछने पर पौधों में लगने वाले रोगों के बारे में सही निदान बताया।इस दौरान वितरण प्रियांशु ट्रेडर्स नई बाजार महेंद्र जायसवाल उर्फ बबलू, कंपनी के प्रतिनिधि दिनेश यादव, राम आशीष पाल, राकेश पासवान, राजकुमार पाल, अदालत, हीरालाल यादव समेत अन्य किसान उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें