लेखपालों ने निकाला बाइक रैली, दी चेतावनी


 
चौरीचौरा।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर समस्याओ के समाधान कराने के लिए राजस्व परिषद वित्त विभाग का विरोध प्रदर्शन किया और बाइक रैली निकाली।बाइक रैली चौरीचौरा तहसील से कई गांव तक गई और फिर तहसील परिसर में समापन हुआ। 
मंगलवार को आठ सूत्रीय मांग को लेकर लेखपाल संघ आंदोलित है।आंदोलन के क्रम में मंगलवार को तहसील अध्यक्ष नमन कुमार में नेतृत्व में सभी लेखपालो ने बाइक रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया।लेखपाल संघ का कहना है कि लेखपालों से सभी सरकारी महत्वाकांक्षी योजनाओं का कार्य कराया जाता है अब कोई भी लेखपाल केवल संपूर्ण समाधान दिवस के पहले एवं तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस में तहसील परिसर में व पहले व तीसरे शनिवार को थाना दिवस पर सरकारी कार्यों को निष्पादित कराने के लिए जाएगा।बाकी दिनों में  लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करेंगे।अन्य किसी सरकारी कार्यों में कार्य करने के लिए बाध्य नहीं होंगे। लेखपालों का जो मूल कार्य है वही कार्य निष्पादित करेंगे।लेखपालों ने अपने मांग पत्र में लिखा है कि हम लोगों को सरकार द्वारा निर्धारती साइकिल भत्ता मिलता है जो नियम के खिलाफ है लेखपालों ने बाइक भत्ता एवं यात्रा में वृद्धि की मांग किया है।इस अवसर पर अमित कुमार, अरुण कुमार, मुकेश गुप्ता, बृजेश सिंह, नवनीत उपाध्याय, आरती, चंचल सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास