महिला हिंसा के प्रति जागरूक होकर उठाएं आवाज-सविता शाह


चौरीचौरा, गोरखपुर।महिला समाख्या गोरखपुर महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा विकास खंड सरदारनगर की ग्राम पंचायत सथरी एव बिलारी में महिला हिंसा विरोध दिवस पखवाड़े मनाए गए जिसमें रैली निकाली गई गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में महिला समाख्या की सविता शाह द्वारा बताया गया कि महिला हिंसा तब तक नहीं बंद होगा आप लोग हिंसा के प्रति जागरूक होकर आवाज नहीं उठाएंगे इसलिए आप और हम लोगों स्वयं से हिंसा का विरोध नहीं करेंगे कोई परिवर्तन होने वाला नहीं है और हम लोगों को अपने अधिकारो का ज्ञान नहीं होगा।महिलाओं तथा बच्चियों को हिंसा के प्रकार बताए गए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090-181 पुलिस सहायता 112 नंबर, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर विधिवत चर्चा की गई।घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 पर चर्चा की गई।महिला सशक्तिकरण केंद्र में आकर रोजगार प्रशिक्षण ले आत्मनिर्भर बनने तथा अपने ग्राम पंचायत और अपने आसपास होने वाली महिला हिंसा का विरोध करें ।पखवाड़ा 25 नवंबर से आरंभ होकर हो रहा है और  10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस पर इस पखवाड़े का समापन समारोह मनाया जाएगा।इस पखवाड़े में अलग-अलग ग्राम पंचायतों में पकवाड़ा मनाया जाएगा लोगों को हिंसा के विरोध के लिए जागरूक करना तथा समझ बनाया जाएगा।इसका समापन विकास खंड पर 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस पर किया जाएगा।प्रिंसी पांडेय द्वारा बताया गया कि आप लोग जब तक स्वयं से हिंसा का विरोध नहीं करेंगे तो रुकने वाला नहीं है इसलिए आप लोग पखवाड़े भर में सभी लोगों को जागरूक करें।महिला समाख्या की क्षेत्रीय कार्यकर्ता सीमा पासवान, अनीता गिरी, प्रीति सिंह, गिरजा द्वारा लोगों को एकत्रित होकर हिंसा के विरोध करने पर चर्चा की गई। इस रैली एवं गोष्ठी में महिला समाख्या से सविता साह, प्रिंसी पांडेय, सीमा,अनीता, गिरजा, प्रीति द्वारा कार्यक्रम किया गया ।कार्यक्रम में उपस्थित सुषमा, मीना, कालिका, सुभावती, बिजली, पुष्पा, द्रौपदी तथा ग्राम पंचायत की अन्य महिलाएं तथा बच्चे उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास