मुख्यालय पर डेंगू से बचाव के बताएं उपाय
चौरीचौरा।विकास खंड सरदारनगर के मीटिंग हाल में खण्ड विकास अधिकारी आनन्द कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान, सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, सफ़ाई कर्मचारी समेत अन्य लोगो को डेंगू से बचाव पर विस्तृत जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करमहा के डॉक्टरों द्वारा दी गई।जिसमे मुख्य रूप से घर मे या अगल बगल साफ पानी इकट्ठा न हो, समय समय पर एन्टी लार्वा का छिड़काव कराया जाए, गॉव के नालियों की नियमित साफ सफाई कराई जाय।इस कार्यक्रम के दौरान खण्ड विकास अधिकारी ने निर्माणधीन शौचालयो को ग्राम प्रधानो से अबिलम्ब पूर्ण करने की अपील की।इस अवसर पर परमात्मा प्रसाद पाण्डेय सहायक विकास अधिकारी, आद्या प्रसाद पासवान ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सरदारनगर, चेतई प्रसाद पटवा खण्ड प्रेरक, भुल्लन पासवान ओडीएफ टीम लीडर समेत अन्य लीग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें