पत्रकार ओम प्रकाश यादव बने किसान मजदूर सेना के मीडिया प्रभारी


चौरीचौरा।गोरखपुर जनपद की मीडिया जगत में विगत कई वर्षो से अपने नाम को बनाये रखने वाले अरूण कुमार यादव ने किसान मजदूर सेना (किमसे) में चौरीचौरा क्षेत्र से मीडिया प्रभारी का पद ग्रहण कियें।अरूण मीडिया के सजग प्रहरी है जो समाज में व्याप्त बुराइयों को बेनकाब करते है और साथ ही साथ अच्छे कार्य करने वालों की खबर प्रसारित कर उनका मनोबल भी बढ़ाते रहते है।वहीं चौरीचौरा से बृजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।अरूण कुमार के साथ विपिन कुमार निषाद ने भी ब्रम्हपुर ब्लाॅक ईकाई के अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया जो शिक्षक है और साथ ही साथ समाज में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलन्द करके समाज में जनजागृति करने वाले एक योद्धा भी है।विपिन निरतंर लगभग पन्द्रह वर्षो से बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही सामाज को जागरूक करने में लगें हुए है।विपिन के साथ ही मीडिया जगत के ओमप्रकाश यादव भी ब्रम्हपुर ईकाई से मीडिया प्रभारी का कार्यभार ग्रहण किया। ओमप्रकाश यादव ने मीडिया जगत में कम समय में ही एक अच्छा नाम व उपलब्धी हासिल किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ इनकी निरतंर खबरों से विभाग कार्रवाई करने के लिए विवश हो जाता है।किसान मजदूर सेना के सभी पदाधिकार ने नवनियुक्ति पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास