पूर्व सभासद ने फीता काटकर किया शुभारंभ
चौरीचौरा।सरदारनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत डुमरी खुर्द में आयोजित श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ भव्य आयोजन चल रहा है।शनिवार को नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के पूर्व सभासद एव वरिष्ठ समाजसेवी मुन्ना कुमार भुज ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया।मुन्ना कुमार भुज ने कहा कि यज्ञ से असुरी शक्तियो का नाश होता है गांव में देवो का आगमन होने से दुख और बाधाएं दूर होती है।इस दौरान डुमरी खुर्द के ग्राम प्रधान एव यज्ञ समिति के संयोजक चंद्रशेखर सिंह सहित हजारो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें