प्रदेश संगठन मंत्री ने पदाधिकारियों को दी बधाई
चौरीचौर।शिव राष्ट्र सेना भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र का गठन विधानसभा अध्यक्ष पिंटू वर्मा की अध्यक्षता में हुआ।गठन के दौरान सदस्यता अभियान चलाकर क्षेत्र के नव युवकों को संगठन में जोड़ा गया। जिसमें शिव राष्ट्र सेना के विधानसभा सचिव बृजमोहन, विधानसभा मंत्री अंकित विश्वकर्मा, बनकटा ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पांडेय को मनोनीत किया गया।संयोजक ने सदस्यता की शपथ दिलाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र तिवारी रहे।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शिव राष्ट्र के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र जायसवाल ने बधाई देते हुए कहा शिव राष्ट्र सेना में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि रहेगा।संगठन का मुख्य उद्देश्य देश को हिन्दू राष्ट्र बनाना एव गरीबों के हक के लिए लड़ाई लड़ना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें