प्रधानों की समस्या को लेकर डीपीआरओ से मिले 


चौरीचौरा।चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड ब्रह्मपुर के प्रधान संघ अध्यक्ष एव ग्राम पंचायत खैरखुटा के ग्राम प्रधान मुन्नीलाल यादव के नेतृत्व में बुधवार को विकास खंड के प्रधानों ने जिला पंचायती राज अधिकारी से मुलाकात कर दोगल की समस्या तत्काल दूर करने की मांग की है।अध्यक्ष मुन्नीलाल यादव ने दोगल मे बाधा पहुचाने का बीडीओ एव एडीओ पंचायत पर आरोप लगाया है।गांवो में विकास कार्य नही होने से प्रधानों ने प्रदेश सरकार के लिखाफ आक्रोश प्रकट किया है।पिछले सात आठ महीने से ग्राम सभा के खाते पर रोक लगने और दोगल न होने से विकास कार्य पूरी तरह वाधित हो गया है।प्रधान संघ अध्यक्ष मुन्नीलाल यादव ने आरोप लगाया कि दोगल का बहाना बना कर विकास कार्य मे रोड़ा अटका रहे है।शासन प्रशासन के लापरवाही का खामियाजा ग्राम प्रधान को भुगतना पड़ रहा है। समस्या का समाधान नही हुआ तो धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।इस अवसर पर प्रेमलता राय, अजय प्रताप निषाद, धर्मेंद्र यादव, वीरेंद्र प्रताप, रामायण गुप्ता, सूर्य नारायण जायसवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास