प्रतियोगिता से प्रतिभा का होता निखार-अजय कुमार सिंह
चौरीचौरा।विकास खंड ब्रह्मपुर के अंतर्गत ग्राम सभा रामपुरा के करमैता में स्थित एसएसडी पब्लिक स्कूल पर चौदह नवंबर दिन गुरुवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र द्विवेदी उर्फ मोनू ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय कुमार दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर शहीद बाबू बन्धु सिंह के वंशज एव भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह टप्पू एव विशिष्ट अतिथि के रुप में खंड विकास अधिकारी ब्रहम्पुर प्रभात रंजन शर्मा मौजूद रहे।कार्यक्रम में बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू ने कहा की खेल कूद से शरीर स्वस्थ होता है और बाद विवाद प्रतियोगिता से प्रतिभा का निखार होता है साथ ही साथ उन्होने शिक्षको से कहा कि आप लोग बच्चो इस तरह से शिक्षित करें कि बच्चे बड़ा आदमी बनने के चक्कर में अपना भविष्य न खराब करें एक जिम्मेदार नागरीक बने और अपने कर्तव्यो को समझें।खण्ड विकास अधिकारी ब्रहम्पुर प्रभात रंजन शर्मा ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मन्दिर है।कार्यक्रम के दौरान प्रदुम्मन द्विवेदी, प्रकाश चन्द नन्हे, अनूप जायसवाल, राजकुमार व्यास, बल्लभ दूबे, डा.अशोक सिंह, शिवहरि सिंह, रवि प्रकाश चन्द, राकेश वर्मा, दुर्गेश कुमार, रणविजय सिंह, मुराद आलम, बेच बौद्ध, सन्तोष सिंह, शशि चन्द, राजू सिंह, दयाल पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें