रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के लिए चला हस्ताक्षर अभियान

चौरीचौरा, गोरखपुर।एतिहासिक शहीद नगरी चौरीचौरा में स्थित भोपा बाजार-मुंडेरा बाजार मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल के तहसील प्रभारी भुवनपति निराला के नेतृव में गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।गुरुवार को व्यापारी नेता ने चौरीचौरा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के व्यापारियों और स्कूलों पर पहुच कर हस्ताक्षर अभियान चला कर ओवरब्रिज की मांग और तेज की है।व्यापारी नेता भुवनपति निराला ने बताया कि रेलवे क्रासिंग बन्द होने से नगर का व्यापार चौपट तो हो ही रहा है वहीं आसपास गांव के कस्बे में खरीदारी करने आने जाने वाले लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है।रेलवे क्रासिंग बन्द होने से अस्पताल जाने वाले मरीज, स्कूल जाने वाले बच्चे और बैंक समेत अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को काफी असुविधा हो रही है।हस्ताक्षर अभियान में सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर सर्वजीत प्रसाद, डॉक्टर सचिन गुप्ता, शम्भू राज, आर के सिंह, निकेश चतुर्वेदी, विजय त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, अवधेश तिवारी, चंद्रकला चौधरी, आशा देवी, अर्चना दत्त, बी के सिंह, गंगा प्रसाद स्मारक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, की प्रधानाचार्या गीता सिंह, धीरज शर्मा, नवनीत त्रिपाठी ने हस्ताक्षर कर शासन प्रशासन से ओवरब्रिज बनवाने अपनी अपनी सहमति जताई।व्यापारी नेता भुवनपति निराला ने बताया कि चौरीचौरा रेलवे गेट संख्या 147 बी पर जल्द ओवरब्रिज बनने आदेश नही हुआ तो जनता के सहयोग से जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।इस हस्ताक्षर अभियान में अजय गुप्ता, महेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, सकिल अहमद, रवि गुप्ता, राजेश पासवान समेत अन्य लोग शामिल रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास