सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया गया
लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में पूरे जनपद में मनाया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त जयन्त नार्लिकर एंव जिलाधिकारी के0 विजयेन्द्र पाण्डियन ने गोलघर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा आयुक्त कार्यालय एंव कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि सरदार पटेल का कहना था कि हमें आपसी मन मुटाव को भूलना होगा और ऊंच नीच के भेदभाव को दूर कर बराबरी का दर्जा देना होगा। देश की प्रति विकास एंव नई दिशा में सरदार पटेल ने जो अपना योगदान दिया है कि उसका आकलन शब्दों में पिरोकर नही किया जा सकता है। उन्होंने देश को एकसूत्र में बांधने के लिए अथक प्रयास किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियन ने भी कलेक्ट्रेट सभागार में कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल को लौह पुरूष के रूप में विख्यात है, वे देश की एकता एंव अखण्डता हेतु लोहे की भांति अड़कर देश को एकजुट बनाया। हम सबको उनके कृत्यों से प्रेरणा लेकर देश की सेवा में अपने को समर्पित करना चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गण एंव विभिन्न अनुभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें