सेवा में आने की तिथि के दिन ही उसके सेवानिवृत्ति का समय तय हो जाता है
सरकारी सेवा मेंं जो भी आता है उसके सेवा मे आने की तिथि के दिन ही उसके सेवानिवृत्ति का समय तय हो जाता है, लम्बे समय तक सेवा करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है ।
उक्त बातें जिला सूचना अधिकारी प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव ने जिला सूचना कार्यालय के श्री दीनानाथ चौधरी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह के दौरान कही। उन्होंने उनके सुखमय जीवन की कामना करते हुये कहा कि श्री चौधरीे को जो भी कार्य दिये जाते थे वह पूरी निष्ठा से उसको करते थे।
इस अवसर पर पत्रकार गण डा0 मुमताज खान, जे0पी0 दूबे, हरेन्द्र दूबे, लाल जी भ्रमर, लालचन्द गुप्ता, सूर्य प्रकाश गुप्ता के अतिरिक्त सूचना कार्यालय के रामब्रत लेखाकार, अरशद अली, कृष्ण मोहन सिंह सैनी, मु0 रफीक, प्रभुनाथ राम, नन्दन कुमार पाण्डेय, अजय कुमार शुक्ल, मुंशीचैहान, मनोरमा देवी आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें