श्याम मिलन यादव ने दंगल में पहलवानों से मिलाये हाथ
श्याम मिलन यादव ने दंगल में पहलवानों से मिलाये हाथ
चौरीचौरा।सरदारनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराबाद के रामघाट पर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विराट दंगल का आयोजन वरिष्ठ समजसेबी रमेश यादव द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के वंशज एव भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह टप्पू रहे।मुख्य अतिथि द्वारा दंगल में आए हुए पहलवानों को इनाम की राशि देते हुए पहलवानों को प्रोत्साहित करने का भी कार्य किया।इस अवसर पर हिंदू वाहिनी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पंडित राजकुमार व्यास, अनूप जायसवाल, प्रकाश चंद नन्हे, सुरेंद्र सिंह, जय सिंह, अनिल जायसवाल, बेचू प्रसाद बौद्ध, सुभाष सिंह, राकेश निषाद, मुराद आलम, बल्लभ दुबे, सोनू सिंह, दिलीप सिंह, राजू सिंह, रणविजय सिंह, अशोक सिंह, अनिल जायसवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश कुमार, खैराबाद के ग्राम प्रधान सुमंत निषाद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिला पंचायत सदस्य व सपा के जिला सचिव श्याम मिलन यादव ने पहलवानों से हाथ मिला दंगल शुरू कराया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें