ट्रक की चपेट में आने से साईकिल सवार की दर्दनाक मौत
चौरीचौरा।चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राघोपुर में सांझा चूल्हा के सामने शुक्रवार की सुबह देवरिया की तरफ आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने साईकिल सवार एक चालीस वर्षीय व्यक्ति जो टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया।
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाल खुर्द निवासी चालीस वर्षीय सुभाष शर्मा शुक्रवार की सुबह साईकिल से अपने काम पर तरकुलहा की तरफ जा रहे थे तभी राघोपुर में ही तेज रफ्तार ट्रक ने सुभाष शर्मा के साईकिल में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे साईकिल सवार सुभाष शर्मा अपने आगे जा रही ट्राली से टकरा गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें