विधायक संगीता यादव ने किया क्रय केंद्र का दौरा


चौरीचौरा।चौरीचौरा की विधायक संगीता यादव ने बुधवार को विकास खंड सरदारनगर के गवर्नर सोसाइटी के साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र पर पहुँचकर किसानों की पहली फ़सल ख़रीदारी का जायज़ा ली और केंद्र प्रभारी से कहा कि अगर खरीदारी में कोई दिक्कत आये तो तत्काल हमसे संपर्क करे।वही विधायक संगीता यादव ने डुमरी खुर्द में स्थित अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लगभग दर्जनों लोगों की जनसमस्याएं सुनी और सम्बंधित अधिकारी से वार्ता कर जल्द से जल्द निराकरण करने का आदेश दिया।इस दौरान जितेंद्र यादव, सज्जन जायसवाल, संदीप कुमार, जन्मेजर सिंह, राजदेव पासवान, छेदी सिंह, परशुराम गुप्ता, सोनू चौरसिया, रामगति सिंह, राजेन्द्र पांडेय, मुनीब मौर्या, दीपक सिंह, संदीप मौर्या, विनोद शर्मा, संजय तिवारी, राधेश्याम यादव, लाले प्रसाद, प्रमोद यादव, विष्णु मौर्या समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास