2684 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ
सत्र के दौरान कुल 2684 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ। इसमें से 1276 में लाभ और 1237 में गिरावट रही जबकि 171 के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सेंसेक्स से जुड़ी कंपनियों में सर्वाधिक टाटा स्टील के शेयर में 3.23 प्रतिशत का दर्ज किया गया। कंपनी का शेयर 461.20 रुपए पर 14.45 रुपए ऊंचा बंद हुआ। अग्रणी वाणिज्यिक बैंक एसबीआईएन का शेयर 337.85 रुपए पर 9.70 रुपए अर्थात 2.96 प्रतिशत की बढ़त रही।
यश बैंक का शेयर 51.36 रुपए पर 2.91 प्रतिशत अर्थात 1.45 रुपए ऊंचा बंद हुआ। हीरो मोटोको 2390.25 रुपए पर 1.22 प्रतिशत अर्थात 28.70 रुपए लाभ में रहा । भारती एयरटेल में 453.50 रुपए पर पांच रुपए अर्थात 1.11 प्रतिशत की तेजी रही ।
सेंसेक्स के नुकसान वाले शेयरों में वीईडीएल का शेयर 3.45 रुपए अर्थात 5.15 रुपए के नुकसान 144.20 रुपए रह गया। टाटा मोटर डीवीआर में 72.60 रुपए पर 2.05 रुपए अर्थात पौने तीन प्रतिशत का घाटा रहा । कोटक बैंक 1693.05 रुपए पर 36.25 रुपए अर्थात 2.10 प्रतिशत नीचा रहा।
आईटीसी का शेयर 241.25 रुपए पर 1.27 प्रतिशत अर्थात 3.10 रुपए और एमऐंडएम का 530.45 रुपए पर 4.60 रुपए अर्थात 0.86 प्रतिशत नुकसान में रहा ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें