अध्यापक और बच्चों को यातायात के प्रति किया जागरूक
गोरखपुर : यातायात व्यवस्था में अमूलचूल परिवर्तन करने और गोलबल शांति सम्मान पाने वाले एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा हमेसा कुछ ऐसा कर जाते है जिसकी चर्चा हर तरफ होने लगती है आज पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा किसी काम से झगहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गए थे। जब वक्त बचा तो एसपी ट्रैफिक पूरे दल बल के साथ ब्रह्मपुर के प्राथमिक विद्यालय सरार मझगावा पहुच गए स्कूल पर बच्चों और वहाँ के अध्यापकों को यातायात का पाठ पढ़ाने लगे स्कूल के बच्चों को उन्होंने पढ़ाया की जब आप सब घर से निकलते है या स्कूल से छुट्टी होती है रास्ते मे क्या क्या दिक्कते आती है उन दिक़्क़तों से कैसे बचना है आदि विषयों पर सभी को विस्तार से बताया और समझाया साथ ही स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से कुछ सवाल भी किया कुछ बच्चों से पहाड़ा भी एसपी ट्रैफिक ने सुना एक बच्ची जैबुन्निसा जो कक्षा 5 में पड़ती थी उसने पूरा पहाड़ा ठीक से सुनाया उसको एस पी ट्रैफिक ने नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। बच्चे अपने बीच एसपी ट्रैफिक को पाकर बहुत खुश हुए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें