अध्यक्ष सिंघानिया ने मुख्यमंत्री से चौरी चौरा रेलवे क्रॉसिंग 147B पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग की
गोरखपुर , चौरी चौरा रेलवे क्रॉसिंग 147B पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है ।गोरखपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने मुख्यमंत्री योगी जी से स्वयं पत्रक देकर ओवरब्रिज बनवाने की मांग की तथा इसी मांग हेतु अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के चौरी चौरा तहसील प्रभारी भुवनपति निराला के द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। सिंघानिया ने कहा ट्रेनों के आवा गमन के कारण रेलवे फाटक बंद होने से स्थानीय लोगों तथा तत्कालिक सेवा वाले एंबुलेंस को भी को भी अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है चिकित्सा में देरी व जाम के कारण लोग मौत के शिकार हो रहे हैं वही आवागमन अवरुद्ध होने से मुंडेरा बाजार के व्यापारियों का व्यापार भी चौपट हो रहा है।
सिंघानिया ने कहा यह मांग सर्वथा उचित है इसे शीघ्र पूर्ण किया जाए। माननीय मुख्यमंत्री जी ने समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष के साथ भुवन पति निराला, नवनीत मोदनवाल, अर्जुन राजभर, गुलजारी यादव, अमित वैश्या भी मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें