बाड़ी बिल्डिंग में गोल्ड मेडल विजेता इंजीनियर माज़ का हुआ भव्य स्वागत*



     गोरखपुर : पढ़ाई के साथ साथ बाड़ी बिल्डिंग की शौक सजाये गोरखपुर की धरती के ई.माज़ खान ने दिल्ली में आयोजित बॉस क्लासिक में देश व विदेश से आये हज़ारो बाड़ी बिल्डरों के बीच प्रतिभाग किया जहां टॉप 15 रैंक हासिल किया। वही लखनऊ में आयोजित मिस्टर यूपी रीजन प्रतिभाग किया जहां मिस्टर फिजिक्स में सिल्वर व बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड मैडल प्राप्त किया। 
मालूम हो कि ई.माज़ खान पढ़ाई के साथ बॉडी बनाने की ललक रही।उसी बीच पढ़ाई  करने पहुँचे लखनऊ के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी सिविल से पालटिकनिक कर फिर बीटेक सिविल से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर लिए जो बॉडी बनाने के लिए प्रयास करते रहे जो लखनऊ के ट्रेनर नौशाद खान की देख रेख में बॉडी बिल्डिंग में लगे रहे। जिन्हें अभिभावक की तरफ से उन्हें पढ़ाई व बॉडीबिल्डिंग के लिये विशेष रूप से तरजीह मिलती रही। जो एशिया स्तरीय बॉस क्लासिक में आय देश विदेश से आये हज़ारो बॉडी बिल्डर के बीच अपना प्रदर्शन किया जहां टॉप 15 में चयन हुआ। उसी बाद मिस्टर यूपी रीजन के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मिस्टर  फिजिक्स में सिल्वर मेडल तो बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड मेडल पाकर मिस्टर यूपी रीजन बने। ई.माज़ ने अपना पूरा श्रेय अपने परिवार व अपने ट्रेनर नौशाद खान को दिया है। इनके गोरखपुर आगमन पर युवा बॉडी बिल्डरों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया ।इस अवसर पर आफताब आलम ,मोहम्मद आतिफ खान, काज़ी ज़ीशान ,मोहम्मद सदीकीन ,चैतन्य मिश्र, निर्भय पाण्डेय, रवि,मोहम्मद ज़ाहिद,नूर, जैकी ,करीम, सागर, मोनू,फ़िरोज़,अजमल , अमन,आरिफ अंसारी ,सनी ,सैफ, फैमि ,शुभम निशाद, आकिब आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास