बड़हलगंज में खेत में करोड़ों की अष्ट धातु की गौतम बुद्ध की मिली प्रतिमा
गोरखपुर । बड़हलगंज क्षेत्र के मदरहा गांव में रिटायर्ड जेलर वंशबहादुर सिंह के खेत में खुदाई के दौरान एक अष्ट धातु की अति प्राचीन भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा मिली हैं। सूचना पर पहुंचे कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने प्रतिमा को अपने कब्जे मे लेकर डीएम सहित अन्य उच्चधिकारियों को सूचित कर विधिक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट किया हैं।
कोतवाल श्री सिंह ने बताया कि बुधवार को शाम छ बजे मदरहा गांव में वंशबहादुर सिंह के खेत में झाड़ झंखाड़ साफ करने के उद्देश्य से मजदूर फावड़े से खुदाई कर रहे थे कि इस बीच फावड़ा से जमीन में किसी ठोस चीज से टकराने की आवाज आयी। मजदुर ने इसकी सूचना मालिक को दी। खेत मे एक फुट खुदाई के बाद गौतम बुद्ध की प्रतिमा दिखाई दी। रिटायर्ड जेलर श्री सिंह ने पुलिस को सूचित किया। प्रतिमा लगभग सवा फीट वजन करीब 05 किलो की अष्ट धातु की बताई जा रही हैं। बहरहाल भगवान बुद्ध की प्रतिमा खेत मे कैसे पहुंची यह जांच का विषय हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें