बलरामपुर से सटे नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता
बलरामपुर, 17 दिसम्बर(वार्ता) नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से सटे नेपाल सीमा पर प्रशासन ने सतर्कता बढा दी है।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि प्रशासन ने देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद उपजे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने जिले से सटे नेपाल सीमा पर सतर्कता बढा दी है। जिले में सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशनो, बस अड्डो पर तलाशी अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात किये है। प्रशासन ने बाजारों और कस्बो में दिन भर फ्लैग मार्च किय।
पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि लोगों से शान्ति व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी है। उन्होंने लोगों से अमन और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस नजरे बनाए हुए है। सोशल मीडिया के जरिये नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ किसी प्रकार का पोस्ट लिख कर माहौल को खराब करने वालों को पुलिस चिंहित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करेगी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें