बस्ती जिले में हड़ताल में शामिल 26 लेखपाल निलम्बित

 


बस्ती, 18 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में विभिन्न मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे 28 लेखपालो को जिला प्रशासन ने आज निलम्बित कर दिया ।
आधिकारिक सूत्रो ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि जिले में कुल 624 लेखपाल तैनात है, इसमे से 607 लेखपाल हड़ताल पर है । जिलाप्रशासन द्वारा अब तक बस्ती सदर तहसील के दो हर्रैया तहसील के पांच,भानपुर तहसील के 17,रूधौली तहसील के दो समेत 26 लेखपालो को निलम्बित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार ने हड़ताल पर गये सभी लेखपालो से अनुरोध किया है कि वे काम पर वापस लौट आये ,जिससे जिला प्रशासन को उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई न/न करना पड़े।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास