बीएसई का सेंसेक्स 90 अंकाें की तेजी लेकर 41442.75 अंक पर खुला

 


बीएसई का सेंसेक्स 90 अंकाें की तेजी लेकर 41442.75 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 41358.47 अंक के निचले स्तर तक उतरा। इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के बल पर यह 41614.77 अंक के नये शिखर पर पहुंच गया। हालांकि अंत में यह पिछले दिवस के 41352.17 अंक की तुलना में 206.40 अंक अर्थात 0.50 प्रतिशत बढ़कर 41558.57 अंक पर रहा।
एनएसई का निफ्टी 32 अंकाें की बढ़त के साथ 12197 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 12163.45 अंक के निचले और 12237.70 अंक के उच्चतम स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले सत्र के 12165 अंक की तुलना में 59.60 अंक अर्थात 0.49 प्रतिशत बढ़कर 12224.60 अंक पर रहा। निफ्टी में 33 कंपनियां मुनाफे जबकि 17 नुुकसान में रही।
सेंसेक्स में बढ़त में रहने वालों में महिंद्रा 3.37 प्रतिशत, सन फार्मा 2.53 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.88 प्रतिशत, आईटीसी 1.70 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.58 प्रतिशत, एचसीएलटेक 1.46 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.23 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.16 प्रतिशत, रिलायंस 0.87 प्रतिशत, इंड्सइंड 0.67 प्रतिशत, एचडीएफसी 0.66 प्रतिशत, कोटक बैंक 0.65 प्रतिशत, मारूति 0.62 प्रतिशत, इंफोसिस 0.44 प्रतिशत, बजाज ऑटो 0.40प्रतिशत, हीरो मोटोकार्प 0.39 प्रतिशत, वेदांता 0.20प्रतिशत, एल एंड टी 0.11 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.08 प्रतिशत और टीसीएस 0.07 प्रतिशत शामिल है।
गिरावट में रहने वालों में टाटाएमटीआरडीवीआर 3.18 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 3.05 प्रतिशत, स्टेट बैंक 1.79 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 1.79 प्रतिशत, येस बैंक 1.79 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.21 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.69 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.48 प्रतिशत, एयरटेल 0.40 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.38 प्रतिशत और ओएनजीसी 0.36 प्रतिशत शामिल है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास