भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत



गोरखपुर । भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के स्वागत में कैम्पियरगंज मंडल अध्यक्ष धीरज त्रिपाठी के नेत्रृत्व में पांच दर्जन कार्यकर्ताओं ने वीरबहादुर सिंह के वाचनालय पर एकत्रित होकर गाजे बाजे के साथ बूथ अध्यक्षो ने मोदी योगी जिन्दाबाद के नारे लगाए। 
बूथ अध्यक्ष के परिचयात्मक बैठक में जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने स्पष्ट किया कि संगठन की मजबूती के लिए निरन्तर आम जन के बीच कार्य करना होगा। पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष धीरज को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए आगे और अच्छे कार्य के लिए प्रेरित किया। 
इस अवसर पर भाजपा नेता संगम द्विवेदी, शेषमणि त्रिपाठी, सुभाष चौधरी, संजय जायसवाल, त्रिभुवन पासवान, राजू श्रीवास्तव, रामबेलास, दुर्गेश मिश्र, जयचन्द जायसवाल, अरबिन्द मौर्या अनिल अग्रहरी, गणेश सहानी, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा हियुवा कार्यकर्ताओं ने हियुवा जिलाध्यक्ष विजय शंकर यादव के नेत्रृत्व में अजय गिरी, गौतम सिंह, राकेश पान्डेय, प्रदीप सिंह, गोबिन्द मोदनवाल आदि ने जिलाध्यक्ष का स्वागत कैम्पियरगंज हियुवा कार्यालय पर किया।वहीं जंगल कौड़िया , पीपीगंज में भी जोरदार स्वागत किया गया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास