भारत एवं विश्व इतिहास में 21 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

 


 

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (वार्ता) भारत एवं विश्व इतिहास में 21 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1784 - जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।

1898 - मैरी क्यूरी और उनके पति पियर ने रेडियम की खोज की।

1910 - इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।

1914 - अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।

1923 - ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।

1931 - अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।

1937 - रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।

1949 - पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।

1952 - सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।

1971 - कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।

1974 - पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।

1975 - मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।

1991 - कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।

2002 - ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।

2007 - चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत और चीन के बीच पहला साझा अभ्यास।

2011 - देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट पी के अयंगर का निधन।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास