भारत एवं विश्व इतिहास में 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

 


 

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (वार्ता) भारत एवं विश्व इतिहास में 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1241 - मंगोल के प्रमुख सेनानायक बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।

1666 - गुरु गोविंद सिंह का जन्म।

1843 - गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के पिता देवेंद्र नाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।

1851 - देश में पहली मालगाड़ी रुडकी से चलायी गयी।

1853 - स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पत्नी शारदा मां का जन्म।

1882 - थामस एल्वा एडीसन के बनाये गये बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।

1887 - महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म।

1910 - अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।

1941 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नयी ब्रिगेड का गठन किया।

1947 - इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।

1961 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1971 - तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।

1978 - थाइलैंड ने संविधान अंगीकार किया।

2006 - भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।

2007 - फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गये यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास