ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ प्राइज मनी कबड्डी प्रतियोगिता पर आर्मी रेड ने किया कब्जा
गोरखपुर। ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज अखिल भारतीय प्राइज मनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश व आर्मी रेट के बीच खेला गया जिसमे आर्मी रेड ने उत्तर प्रदेश को 26 के मुकाबले 43 अंक से हराकर महंत अवेद्यनाथ द्वितीय अखिल भारतीय प्राइज मनी प्रतियोगिता पर कब्जा किया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर खेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल युवा कल्याण पंचायतीराज उपेंद्र तिवारी, खेल निदेशक आरपी सिंह, आनंद किशोर पांडेय कोषाध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ एवं महासचिव उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें