चैम्बर आफँ कामसॅ के अध्यक्ष सिंघानिया ने दिल्ली अग्निकांड पर गहन संवेदना व्यक्त की
चैम्बर आफँ कामसॅ की एक बैठक सतीश अग्रवाल के निवास पर अध्यक्ष संजय सिंघानिया की अध्यक्षता में हुई जिसमें दिल्ली में लगी भीषण आग में 43 लोगों की मौत पर गहरा दुख जाहिर करते हुए सिंघानिया ने कहा कि दिल्ली के रानी झांसी रोड पर स्थित अनाज मंडी में लगी आग बहुत ही भयावह है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिनके चाहने वालों की इस हादसे में मृत्यु हो गई मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ्य हों उक्त घटना से बिहार एव उत्तरप्रदेश को बहुत बडी छती हुई की इन प्रदेश के होनहार अपने एवं अपने परिवार की जीविका के लिए दिल्ली में मजदूरी करते हुए इस दुख भरीं घटना के शिकार हो गयें जिसका हम सब को बहुत गहरा दुःख हैं। वही निश्चित तौर पर प्रशासन घटनास्थल पर हर संभव मदद मुहैया कराने की कोशिश कर रहा है जो सराहनीय हैं जिससे बहुत लोगों की जानें बची है सिंघानिया ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना के साथ दर्दनाक खबर है सिंघानिया ने मांग की है कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जो भी इसके लिए जिम्मेदार हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए बैठक के दौरान ही सभी उपस्थित लोगों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रख मृत्यु आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की साथ ही उनके परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे भगवान उसके लिए भी प्रार्थना की गई बैठक में सतीशअग्रवाल, मनोजगोयल, बिजयसिंघानिया, अमितवैश्य, राहुलजी, पिन्टूगुप्ता, मौनूअग्रहरी, मनोजत्रिपाठी, मुलचन्दगुप्ता, क्षरवण तुलस्यान पवनसिधानिया, जेपीमिश्रा, शाजिदअन्सारी, शुहैबअहमद, बहाबअहमद, बृजभूषणसिंह, अरूणशुक्ला, भुवनपतिनिराला, अरशदजमाल अशफाकहुसैनमेकरानी, संजयजायसवाल व मायाशंकरसिह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें