चौरीचौरा मे मनबढ़ युवकों ने युवती के फाड़े कपड़े 


चौरीचौरा।चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवती ने गांव के ही दो युवको पर छेड़खानी और कपड़े फाड़ने का आरोप लगा कर पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है पुलिस ने दोनों युवको को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एव गांव में रविवार की दोपहर में दो पक्षो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गया।एक पक्ष की युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाकर थाना पर जा रही थी।तभी युवकों ने युवती को बीच चौराहे पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए बीच बचाव करने आये युवती के पिता और उसकी भाभी के साथ भी मारपीट किया।मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपी युवकों को हिरासत में लिया है।इस घटना को लेकर सरैया चौराहे के लोगो मे काफी आक्रोश व्याप्त था।चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षो के विवाद में संगीन अपराध का आरोप लगाया गया।युवती ने गांव के ही युवकों पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है।पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास