चौरीचौरा सड़क दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल


चौरीचौरा।बारात से घर लौट रहे बरातियों की लग्जरी कार करमहा रेलवे क्रासिंग पर पलट गया इस घटना में चार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया जहां हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।
                       गुरुवार को फुटहवा इनार स्थित अपने दोस्त की शादी में चौरीचौरा के चार युवक लग्जरी कार से शामिल होकर वापस आते समय बारह बजे के करीब करमहा रेलवे क्रासिंग के पास ब्रिज के लिए खोदे गए गड्ढे में पलट गया।इस घटना ने लग्जरी कार सवार विकास, अमित, सूरज, कृष्णा गम्भीर रूप से घायल हो गये।कार पलटने की सूचना चौरीचौरा के भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, धर्मेद्र जायसवाल, आलोक पटवा, सुनील भारद्वाज, अभय शाहू समेत अन्य लोग पहुचकर घायलों को अस्पताल पहुचाया।सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।इस घटना ने लग्जरी कार क्षतिग्रस्त हो गयी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास