दिल्ली और उत्तर भारत में भूकंप के झटके


नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर भारत में शुक्रवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किये गये।
भूकंप विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप से अफगानिस्तान का हिन्दुकुश इलाका थर्रा गया। शाम पांच बजकर नौ मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गयी।
भूकंप का केन्द्र जमीन की सतह से 190 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास