डुमरी खास में हैंडपंपो को रिबोर कराने की मांग
चौरीचौरा।सरदारनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत डुमरी खास के ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे है।गांव में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी पीला आ रहा है।गांव के जो लोग सम्पन्न है वह लोग आरओ का पानी खरीद कर पी रहे है जो गरीब लोग है वह यही दूषित पानी पी रहे है।गांव के प्रेम पासवान, राजू, राकेश शर्मा, संतोष, जमाल, गुड्डू पासवान, फुल मुहम्मद अंसारी, संदीप पासवान, राकेश, सूरज विश्कर्मा, संतोष पासवान, राजू समेत अन्य लोगो ने बताया कि हैंडपंप से पीला पानी निकल रहा है।गांव के लोगो ने विकास खंड अधिकारी से हैंडपंपो के पानी की जांच कर रिबोर कराने की मांग की है।गांव के समाजसेवी गुड्डू पासवान ने बताया कि कई बार ग्राम विकास अधिकारी से शिकायत करने के बाद भी हैंडपंप के पानी की जांच नही हो रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें