एक सीमा से नीचे नहीं आयेगी ब्याज दरें: स्टेट बैंक

 


नयी दिल्ली 21 दिसंबर (वार्ता) देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि ब्याज दरें एक सीमा से नीचे नहीं आयेंगी और बैंकिंग तंत्र में पर्याप्त नकदी उपलब्ध है तथा उद्योग को इसका लाभ उठाना चाहिए।
श्री कुमार ने उद्योग संगठन फिक्की की 92 वीं वार्षिक सम्मेलन में शनिवार को कहा कि जब तक अर्थव्यवस्था में निवेश नहीं होगा तब तक पांच लाख करोड़ डॉलर के भारत के लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग तंत्र में तरलता या कोष की उपलब्धता की कोई समस्या नहीं है। अभी तीन क्षेत्रों सोलर, सिटी गैर परियोजनाओं और सड़क की ओर से मांग आ रही है।
ऋण निगरानी के सावल पर उन्होंने कहा कि ऋण देने के तरीके में ही व्यापक बदलाव लाने की जरूरत है। दीर्घकालिक ऋण के लिए संपदा आधारित प्रक्रिया काम कर सकती है लेकिन कार्यशील पूंजी के लिए सावधि ऋण के लिए नकदी प्रवाह आधारित व्यवस्था की जानी चाहिए।
ब्याज दर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत में बैंकिंग तंत्र ऋण देने के लिए आमतौर पर जमाकर्ताओं पर आधारित है। जब तक जमा दर में कमी नहीं की जायेगी तब तक ऋण ब्याज दरों में कमी नहीं की जा सकती है और जमा दरों में एक सीमा से अधिक कमी नहीं की सकती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास