एन्टी रोमियो टीम ने हुक्का बारों और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर की कार्रवाई

 



गोरखपुर:जिला एंटी रोमियो प्रभारी सन्दीप सिंह ने पूरी टीम के साथ मिलकर आज महानगर के कई हुक्का बारो और खुले में शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ अभियान चला कर खुले में शराब पी रहे लगभग 17 शराबियो को दफा 34 के तहत किया पाबन्द।
   महानगर के गोलघर,जीडीए टावर सहित अन्य कई हुक्का बारो को जाकर चेक किया वही रेलवे स्टेशन के आसपास और मोहद्दीपुर ओवर ब्रिज के नीचे खुले में शराब पीने और पिलाने वाले लगभग 17 शराबियो को दफा 34 के तहत पाबन्द किया गया।


गोरखपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता के आदेशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला एन्टी रोमियो प्रभारी संदीप सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ महानगर के कई हुक्का बारों को जाकर चेक किया वहीं रेलवे स्टेशन के आसपास और मोहद्दीपुर ओवर ब्रिज के नीचे खुले में शराब पीने और पिलाने वाले लगभग लगभग 17 शराबियो को दफा 34 के तहत पाबन्द किया इस कार्रवाई से खुले में शराब पीने और पिलाने वालों में हड़कंप मच गया।इस मौके पर कोतवाली थाना एन्टी रोमियो प्रभारी पंकज कुमार, तिवारीपुर थाना एन्टी रोमियो प्रभारी अभिजीत कुमार,राजघाट थाना एंटी रोमियो प्रभारी शरदेन्दु,कैंट थाना एन्टी रोमियो प्रभारी रविकांत निगम,गोरखनाथ थाना एन्टी रोमियो प्रभारी सुनील सिंह एंटी रोमियो के पूरी टीम मौजूद रही।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास