एसटीएफ ने मेरठ से किए दो शूटर समेत चार असलहा तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ, 18 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार को मेरठ के लिसाडी गेट क्षेत्र से दो शूटरों के अलावा असलहा बनाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने आज रात यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि
एसटीएफ ने सूचना मिलने पर आज़मगढ़ कारागार में बंद कुख्यात अपराधी उधम सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्यों एवं अवैध असलाह तस्करों समेत चार बदमाशों हापुड़ के मुरादपुर निवासी शूटर रंजीत, मेरठ निवासी अश्वनी उर्फ छोटी, अब्दुल वाजिद और शाकिब को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से छह नाजायज पिस्टल , दो रिवाल्वर ,22 कारतूस, दस मैंगजीन, बड़ी मात्रा में पिस्टल बनाने के कच्चा माल एंव उपकरणों के अलावा छह मोबाईल फोन। उधम सिंह द्वारा अमित भूरा को लिखा गया पत्र और कुछ नकदी बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शूटरों की पूछताछ एंव निशानदेही पर जाकिर कालोनी मदीना मस्जिद वाली
गली से अब्दुल वाजिद एंव शाकिब को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल फैक्ट्री एंव अवैध असलाह बरामद किये गये।
पूछताछ में रंजीत ने बताया कि करीब तीन माह पहले कारपोरेशन बैंक, एलआईसी मार्ग मंडलायुक्त आवास चौराहा के पास उसके बैंक खाते में नित्यानन्द निवासी आज़मगढ़ ने अपने खाते से 1,70,000 रुपये डलवाये थे। इन पैसों से उसने 02 पिस्टल खरीदकर अरविन्द जो कि उधम सिंह का रिश्तेदार हैं, को दिये थें। उधम सिंह ने जेल से उसे अमित भूरा निवासी सरनावली के लिए एक पत्र भी दिया था, जिसमें उधम सिंह द्वारा अमित भूरा से एक बड़ी वारदात को अन्जाम देने में सहायता मांगी गयी हैं। आज वह अपने साथी अश्वनी जो उधम सिंह के लिए और अस्लाह इकटठा करने के लिए
अब्दुल वाजिद और शाकिब के पास आ रहे थे और पकड़े गये।
श्री मिश्र ने बताया कि सम्भवतः उधम सिंह अपने रिश्तेदार अरविन्द के माध्यम से अपने प्रतिद्वन्दी योगेश भदौडा की हत्या कराना चाहता हैं, जिसके लिए असलाह इकट्ठा किये जा रहें हैं। रंजीत ने यह भी बताया कि इससे पूर्व उधम सिंह के कहने पर कंकरखेडा क्षेत्र में व्यवसायिक नीरज मित्तल के भाई से रंगदारी माॅगी थी, तथा रंगदारी न देने पर उसने गैंग के साथियों के साथ नीरज मित्तल के भाई को गोली मारी थी, परन्तु वह बच गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अब्दुल वाजिद और शाकिब काफी दिनों से तमंचे और पिस्टल बनाने का काम करते हैं तथा विभिन्न गिरोह को असलहा सप्लाई करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों को लिसाडी गेट थाने में दाखिल करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें