घर में महिला का उत्पीड़न रोक नहीं पाए लोग सामाजिक न्याय का बनते हैं मसीहा : सुशील
पटना 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विधायक तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि घर में एक महिला का उत्पीड़न रोक नहीं पाए लोग सामाजिक न्याय का मसीहा बनते हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री और राजद की नेता राबड़ी देवी पर बहू ऐश्वर्या राय को प्रताड़ित करने के आरोप लग रहे हैं। उससे भी ज्यादा दुखद है कि राजद के कुछ विधायक पीड़िता का साथ देने के बजाय एक पारिवारिक विवाद को राजनीतिक रंग देने के लिए मुख्यमंत्री या भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
श्री मोदी ने लालू परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग अपने घर में न एक महिला का उत्पीड़न रोक पा रहे हैं और न उसे न्याय दिला पा रहे हैं, वे सामाजिक न्याय के मसीहा बनते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें