गोरखपुर महोत्सव 11 से 13 जनवरी 2020 को
गोरखपुर , गोरखपुर महोत्सव 11 से 13 जनवरी 2020 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय गो0वि0वि0 परिसर में आयोजित होगा। इस संबंध में मण्डलायुक्त जयन्त नार्लिकर की अध्यक्षता में गठित 27 उप समितियों के अधिकारियों एंव सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन हेतु बनाई गयी समितियां अपने अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि अलग अलग स्टालों एंव प्रतियोगिताओं केे आवंटन/प्रतिभाग के लिए प्रार्थना पत्र आनलाइन एंव आफलाइन दोनों प्रकार से लिए जायें। उन्होंने कहा कि शिल्पियों को प्रोत्साहित करने के लिए आपस प्रतियोगिताएं भी करायी जाये तथा विजयी प्रतियोगी को पुरस्कृत भी किया जाये। इसी प्रकार कृषि प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, व्यापार मेला, आटो शो आदि का भी स्टाल लगाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर महोत्सव में फूड जोन, बाल फिल्म महोत्सव, शूटिंग कम्पटीशन, हाफ मैराथन, फल फूल सब्जी का प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टैलेन्ट हन्ट, महिलाओं हेतु कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त विज्ञान प्रदर्शनी एंव पेन्टिंग प्रतियोगिता आदि भी कराया जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी के0 विजयेन्द्र पाण्डियन, सी0ई0ओ0 गीडा, मुख्य विकास अधिकारी, अपर आयुक्त प्रशासन, जीडीए वी0सी0, एस0पी0 सिटी, सचिव जीडीए सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें